Redmi K90 Max स्मार्टफोन Xiaomi 17T के नाम से आ सकता है। यह फोन भारतीय बाजार में 21 अप्रैल 2026 को लॉन्च हुआ था। सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए काफी अच्छा होगा। इस स्मार्टफोन के साथ 100W का चार्जर और टाइप-सी केबल देखने को मिल जाती है।
यह फोन थोड़ा थिक (मोटा) देखने को मिलेगा और इसके बैक में स्पीकर ग्रिल देखने को मिल जाती है, जो फैन के लिए है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट की बात करें तो इसमें क्रिस्टल ग्लास का प्रयोग किया गया है, जिससे यह काफी मजबूत और आकर्षक लगता है।
इसके वजन की बात करें तो यह 228.9 ग्राम का है और इसमें 8550mAh की बैटरी का प्रयोग किया गया है, जो काफी अच्छा है। मल्टीमीडिया के लिए यह स्मार्टफोन एक अच्छा विकल्प साबित होगा। इस स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट दिया गया है, जिससे फोन काफी सेफ रहता है।
Display
Redmi K90 Max में काफी बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 6.83 इंच की है। इसमें 165Hz AMOLED डिस्प्ले का प्रयोग किया गया है और HDR 10+ का सपोर्ट है। इसमें काफी अच्छे स्पीकर्स आते हैं और मल्टीमीडिया के लिए यह स्मार्टफोन जबरदस्त है।
Specification
Redmi K90 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 के साथ आता है। इसके बेस वेरिएंट की बात करें तो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है, जिसमें LPDDR 5X अल्ट्रा रैम आती है।
Battery
Redmi K90 फोन में काफी बड़ी और अच्छी बैटरी दी गई है, जो 8550mAh की बैटरी है और इसमें 100W चार्जिंग का सपोर्ट है, लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं दी गई है।
Colour Option
Redmi K90 स्मार्टफोन में रंगों को काफी अच्छा और शानदार दिया गया है, जिससे यह काफी आकर्षक लगता है। इसमें ब्लैक, स्काई ब्लू और सिल्वर जैसे रंगों का प्रयोग किया गया है, जिनसे यह काफी अलग लुक देता है।
Price
Redmi K90 Max स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह भारत में लगभग ₹47,000 तक होगी। अगर यूजर्स इसको फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी वेबसाइट से लेते हैं, तो उनको डिस्काउंट के साथ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – Realme P4 Power 5G Review Performance & Price
Camera
Redmi K90 में कैमरा काफी अच्छा दिया गया है, जो 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इससे काफी अच्छी फोटो और वीडियो आती हैं। सेल्फी कैमरे की बात करें तो यह 20MP का है और लो-लाइट में भी काफी अच्छी फोटो खींचता है।

Redmi K90 Max भारत में किस नाम से लॉन्च हो सकता है?
Redmi K90 Max भारत और वैश्विक बाजार में Xiaomi 17T के नाम से आ सकता है।
Redmi K90 Max भारत में कब लॉन्च हुआ था?
यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 21 अप्रैल 2026 को लॉन्च हुआ था।
Redmi K90 की कीमत भारत में कितनी है?
Redmi K90 की अनुमानित कीमत भारत में लगभग ₹47,000 के आसपास है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बैंक ऑफर्स के साथ इस पर डिस्काउंट भी मिल सकता है।
क्या Redmi K90 गेमिंग के लिए अच्छा स्मार्टफोन है?
हाँ, यह गेमिंग के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। इसमें शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग के लिए बैक में फैन-ग्रिल दी गई है।
Redmi K90 में कौन-सी बैटरी और चार्जर मिलता है?
इस फोन में 8550mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और बॉक्स में 100W का फास्ट चार्जर और टाइप-सी केबल दी जाती है।
क्या Redmi K90 में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है?
नहीं, Redmi K90 में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को नहीं मिलता है।
Redmi K90 का कैमरा सेटअप कैसा है?
इसमें बैक में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Also Read – Samsung Galaxy S24 FE Processor, Display, Battery Power and Price





