Samsung Galaxy S24 FE: Samsung ने पहली बार अपने इस स्मार्टफोन में काफी नई चीजें दी हैं, पर हम यूजर्स को यह बात स्पष्ट कर दें कि इस फोन के बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा; यह अलग से खरीदना पड़ेगा। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास का प्रयोग किया है, लेकिन इस पर स्क्रैच मार्क्स (Scratch Marks) बहुत जल्दी आ जाते हैं। इसके बैक का डिजाइन काफी खूबसूरत दिया गया है।
अगर इस स्मार्टफोन के वजन की बात करें तो यह लगभग 213 ग्राम का है, जो इन-हैंड फील में काफी फ्लैगशिप अनुभव देता है। इसमें IP68 की वॉटरप्रूफ रेटिंग मिल जाती है, जिससे इस स्मार्टफोन को पानी के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके अंदर eSIM का सपोर्ट मिलता है, लेकिन SD कार्ड का सपोर्ट नहीं दिया गया है। जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी की बात आती है, वहां 5G और 4G का बेहतर सपोर्ट मिल जाता है। इस स्मार्टफोन के अंदर फ्लैट डिस्प्ले का प्रयोग किया गया है जो कि 6.7 इंच की है और इसे सनलाइट में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें स्टीरियो (डबल) स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos का बेहतरीन सपोर्ट मिलता है।
Performance and Processor

Samsung Galaxy S24 FE के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके अंदर Exynos 2400e चिपसेट मिलता है। इसमें बेस वेरिएंट के लिए UFS 3.1 और हायर वेरिएंट्स में UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन डेली टास्क और एनीमेशन वगैरह के लिए काफी अच्छा साबित होता है, पर यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि हैवी गेमिंग के लिए यह स्मार्टफोन बहुत ज्यादा उपयुक्त नहीं है। इसका ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम इसे काफी आकर्षक और शानदार लुक देता है। कुल मिलाकर यह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा।
Display
Samsung Galaxy S24 FE के डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Samsung ने इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का प्रयोग किया है जिससे यह काफी मजबूत हो जाती है। यह तेज धूप में भी आराम से दिखाई देती है क्योंकि इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक जाती है।
Also Read –Nothing Phone 4A: डिज़ाइन, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी
Battery and Charging
Galaxy S24 FE के अंदर 4700mAh की बैटरी मिलती है। अगर इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो यह सामान्य उपयोग में अच्छा बैकअप देती है। इसमें 25W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसके बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है, उसे अलग से ही खरीदना पड़ेगा।
Color Options
Galaxy S24 FE में काफी स्टाइलिश और आकर्षक नए रंगों का प्रयोग किया गया है। यह Blue, Graphite और Mint जैसे खूबसूरत कलर्स में उपलब्ध है जो यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हालांकि, क्षेत्र (Region) के हिसाब से इसके रंगों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Price in India
Galaxy S24 FE की शुरुआती कीमत लगभग ₹59,999 है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। Flipkart और Amazon जैसी वेबसाइट्स पर यह स्मार्टफोन बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ और भी कम कीमत में मिल जाता है।
Launch Date in India
Galaxy S24 FE भारतीय बाजार में 26 सितंबर 2024 को लॉन्च हुआ था। भारतीय बाजार में आते ही इस स्मार्टफोन ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
क्या Samsung Galaxy S24 FE के बॉक्स में चार्जर मिलता है?
नहीं, Samsung Galaxy S24 FE के बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है। आपको 25W का फास्ट चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा।
Samsung Galaxy S24 FE की भारत में कीमत कितनी है?
Samsung Galaxy S24 FE की भारत में शुरुआती कीमत लगभग ₹59,999 है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
क्या Samsung Galaxy S24 FE गेमिंग के लिए अच्छा स्मार्टफोन है?
Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e चिपसेट मिलता है, जो कैजुअल गेमिंग और डेली टास्क के लिए बेहतरीन है। हालांकि, यह बहुत ज्यादा हैवी गेमिंग के लिए पूरी तरह से उपयुक्त नहीं है।
क्या Samsung Galaxy S24 FE में वॉटरप्रूफिंग और IP रेटिंग है?
हाँ, इसमें IP68 की रेटिंग दी गई है, जिससे यह फोन धूल और पानी (1.5 मीटर गहराई तक 30 मिनट के लिए) से सुरक्षित रहता है।
क्या Samsung Galaxy S24 FE में SD कार्ड लगाया जा सकता है?
नहीं, इस स्मार्टफोन में मेमोरी कार्ड (SD Card) लगाने के लिए स्लॉट नहीं दिया गया है। इसमें आपको इंटरनल स्टोरेज पर ही निर्भर रहना होगा।
क्या Samsung Galaxy S24 FE में eSIM का सपोर्ट मिलता है?
हाँ, इस स्मार्टफोन में डिजिटल eSIM का सपोर्ट उपलब्ध है।
Samsung Galaxy S24 FE का बैटरी बैकअप कितना है और यह कितनी चार्जिंग सपोर्ट करता है?
इसमें 4700mAh की बैटरी मिलती है जो 25W फास्ट वायर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सामान्य इस्तेमाल में यह आसानी से 4 से 5 घंटे से ज्यादा का ऑन-स्क्रीन टाइम (SOT) दे देती है।
Trending Post – POCO C85 5G Overview and Specifications





