Realme कंपनी का कहना है कि Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन एक चलता-फिरता पावर बैंक है, क्योंकि इसमें 10000mAh की बेहद बड़ी बैटरी का प्रयोग किया गया है। इसका परफॉर्मेंस भी काफी अच्छा है, जिसमें यूजर्स को 144 FPS गेमिंग सपोर्ट मिलता है। 219 ग्राम वजन होने के कारण यह हाथ में काफी लाइट फील होता है और इसके साइड्स की बात करें तो यह ऑल-पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है।
इसके राइट साइड में पावर बटन दिया गया है, जिसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर मिलता है। टॉप साइड पर नजर डालें तो IR ब्लास्टर और सेकेंडरी माइक्रोफोन दिया गया है। वहीं नीचे की ओर ड्यूल सिम ट्रे, प्राइमरी माइक्रोफोन, USB टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं। स्मार्टफोन के बैक फिनिश पर Realme की ब्रांडिंग के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जिससे फोटो और वीडियो काफी शानदार आते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की एक बड़ी और प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Processor and Performance
Realme P4 Power 5G के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। इसके मेमोरी वेरिएंट्स में LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज देखने को मिलती है। इसके साथ ही Realme ने इस स्मार्टफोन में हाई-पावर-विजन + AI चिप का इस्तेमाल किया है।
Colour Options
realme P4 स्मार्टफोन में कई आकर्षक और नए रंगों का प्रयोग किया गया है, जिनमें ट्रांस सिल्वर, ब्लू और ऑरेंज शामिल हैं।
Display
realme P4 Power फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें यूजर्स को 1.5K रेजोल्यूशन वाली 3D कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलती है। यह 144Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसका 6.8 इंच का बड़ा साइज देखने में बेहद आकर्षक लगता है। इसके अलावा डिस्प्ले में 453 PPI की पिक्सेल डेंसिटी, 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1800 निट्स की हाई ब्राइटनेस मोड दी गई है, जिससे इसके कलर्स और विजिबिलिटी काफी बेहतरीन हो जाते हैं।
Price and Unboxing
Realme P4 स्मार्टफोन 20,000 रुपये के बजट के अंदर एक बेहद प्रीमियम फोन है। इसके बॉक्स में फोन के साथ 80W का फास्ट चार्जर, केबल, सिम इजेक्टिंग पिन और एक प्रीमियम TPU बैक कवर भी आता है।
Battery Backup
realme P4 में इसकी बैटरी सबसे बड़ी खासियत है। यह भारत का पहला ऐसा फोन है जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ आता है। इन-बॉक्स 80W चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 2 से 3 दिन का बैकअप आराम से दे देता है। realme ने जिस पावर-बैकअप फीचर पर फोकस किया है, उस पर पूरा काम करके दिखाया है।
Also Read – POCO C85 5G Overview and Specifications

Camera
realme P4 में कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसकी पिक्चर क्वालिटी काफी अच्छी निकलकर आती है। इसके अलावा इसकी सेल्फी क्वालिटी भी बेहतरीन है और रात के समय में (लो-लाइट) फोटो्स काफी अच्छे क्लिक होते हैं।
ओवरऑल यह स्मार्टफोन काफी दमदार और शानदार है। अगर आप भी एक बड़ी बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
realme P4 Power 5G की बैटरी क्षमता कितनी है और इसे चार्ज होने में कितना समय लगता है?
realme P4 Power 5G में 10000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इसके साथ इन-बॉक्स 80W का फास्ट चार्जर मिलता है, जिससे यह स्मार्टफोन लगभग 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
realme P4 Power 5G का बैटरी बैकअप कितने दिन चलता है?
सामान्य से भारी इस्तेमाल पर भी यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज करने पर आसानी से 2 से 3 दिन का बैटरी बैकअप दे देता है।
realme P4 Power 5G की भारत में कीमत कितनी है?
realme P4 Power 5G स्मार्टफोन भारत में 20,000 रुपये के बजट सेगमेंट के अंदर आता है, जो इस कीमत पर काफी प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है।
क्या realme P4 Power 5G गेमिंग के लिए अच्छा है?
हाँ, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो 144 FPS गेमिंग का सपोर्ट करता है और आपको स्मूथ और लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
realme P4 Power 5G में कौन सा डिस्प्ले मिलता है?
इसमें 6.8 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
realme P4 Power 5G का कैमरा सेटअप कैसा है?
इसके बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें बेहतरीन फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
Also Read – realme P3 Ultra 5G Review: Price, Display, Performance and Camerarealme P3 Ultra 5G





