Samsung Galaxy Z Flip7 5G: Samsung ने अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होने वाला है। Galaxy Z Flip7 5G में काफी बड़े अपग्रेड दिए गए हैं। एक नज़र में देखने पर यह एक नॉर्मल फोन की तरह दिखता है, लेकिन हाथ में लेते ही इसका प्रीमियम फील महसूस होता है। यह फोन पॉकेट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ कई आधुनिक AI (Artificial Intelligence) फीचर्स से लैस है। कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए काफी शानदार विकल्प साबित होने वाला है।
Samsung Galaxy Z Flip7 5G Specifications
Samsung Galaxy Z Flip7 5G फोन में नीचे की तरफ 2 माइक्रोफोन, एक स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। राइट साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, पावर ऑन/ऑफ बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन मिलते हैं, साथ ही यहाँ एक और माइक्रोफोन दिया गया है। ऊपर की तरफ नॉइज़-कैंसलिंग माइक्रोफोन और लेफ्ट साइड में सिम कार्ड ट्रे दी गई है।
प्रोटेक्शन की बात करें तो इसके आगे और पीछे दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है। साथ ही, इसे IP48 की रेटिंग मिली है, जिससे यह फोन वॉटर-रेजिस्टेंट (पानी से सुरक्षित) बनता है।
Display
Samsung Galaxy Z Flip7 5G में 4.1 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसके बेजल्स काफी पतले (स्लिम) हैं जो इसे बेहद आकर्षक लुक देते हैं। यह कवर डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। वहीं, इसकी मुख्य (Main) डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की FHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।
Our Trending Post – Motorola Edge 70 Pro Review ट्रिपल 50MP कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले वाला यह धांसू फोन, देखें अमेज़न लूट ऑफर्स!
Colour Options
Samsung ने अपने इस नए Flip SmartPhone में Multiple Colours Options रखा है। जो इस स्मार्टफोन एक बेहद प्रीमियम लुक देते हैं। जो की इसके लुक मे चार-चाँद लगा देता है। अगर इसके Colour की बात करें तो ये चार Colours मे उपलब्ध है। जो कुछ इस प्रकार से है – Peach, Black, White & Silver
यह स्मार्टफोन काफी यूनिक लगता है जिसे यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों (Region) के हिसाब से रंगों की उपलब्धता में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Price
Samsung Galaxy Z Flip7 5G फोन के बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB Storage) की कीमत लगभग ₹1,09,999 है। इसमें कई बेहतरीन और यूनिक फीचर्स दिए गए हैं जो यूज़र्स को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके दूसरे वेरिएंट (12GB RAM + 512GB Storage) की कीमत लगभग ₹1,21,999 है। यह स्मार्टफोन आसान किस्तों (No Cost EMI) पर भी उपलब्ध है। Check Price on Amazon
Battery
Samsung Galaxy Z Flip7 5G में 4,300 mAh की दमदार डुअल-बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन एक बार फुल चार्ज करने पर 1 से 2 दिन तक आराम से चलता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है जो यूज़र्स को काफी आकर्षित करता है। कुल मिलाकर इसका बैटरी बैकअप काफी बेहतरीन है। आप थक के सो जाओगे, लेकिन इसकी 4,300mAh बैटरी बोलेगी— ‘अरे अभी तो पार्टी शुरू हुई है!
Launch Date
Samsung कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर 25 जुलाई 2025 को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart और Samsung के अनलाइन स्टोर के साथ साथ कई विभिन्न प्लेटफॉर्म पर Launch हो चुका है। और साथ आपकी नजदीकी रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए मौजूद है। No-Cost EMI
Camera
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा सिस्टम में कई आधुनिक AI फीचर्स शामिल किए गए हैं।





