realme P3 Ultra 5G Review: Price, Display, Performance and Camerarealme P3 Ultra 5G

Last Updated: August 19, 2026

1 Min Read
realme P3 Ultra 5G

Share

पिछले दो-तीन सालों में रियलमी ने जितने भी स्मार्टफोन्स की सीरीज़ लॉन्च की है, उनमें से realme P3 Ultra 5G सबसे बेस्ट साबित होने वाला है। अगर इसके परफॉर्मेंस और डिज़ाइन की बात करें, तो यह काफी बेहतरीन दिया गया है। इसका वज़न 184 ग्राम है और इस स्मार्टफोन के बॉक्स में चार्जर, टाइप-सी केबल और एक ट्रांसपेरेंट कवर मिलता है।

अगर इसके डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें, तो इसका बैक ग्लॉसी प्लास्टिक फिनिश के साथ आता है और इसके फ्रेम्स भी प्लास्टिक के देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, इसके दूसरे वेरिएंट वेगन लेदर (Vegan Leather) के साथ देखने को मिल जाते हैं। इसके साथ पावर बटन ऑरेंज कलर में दिया गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि 6000mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन ज्यादा भारी महसूस नहीं होता है। इसमें IP69 तक की रेटिंग देखने को मिल जाती है, जिससे यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ बन जाता है।

इसमें टाइप-सी 2.0 पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फोन के किनारे कर्व्ड हैं, जिससे इसे हाथ में पकड़ने पर काफी अच्छा इन-हैंड फील मिलता है। ओवरऑल यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है। अगर आप एक बड़ी डिस्प्ले वाला फोन पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह काफी बढ़िया है, जिसमें 5G सपोर्ट, लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्ज़न, Wi-Fi 6 और IR ब्लास्टर देखने को मिल जाता है।

Colour Options

realme P3 Ultra 5G के रंगों की बात करें तो इन्हें काफी ग्लॉसी और शाइनी बनाया गया है, जो यूज़र्स को बहुत आकर्षित करते हैं। यह स्मार्टफोन Lunar White, Neptune Blue और Orion Red जैसे बोल्ड और सुंदर कलर्स में आता है। हालाँकि, बाज़ार में इन रंगों के शेड्स में थोड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Also Read – Realme 15 Pro 5G: फीचर्स, कीमत और बैटरी विवरण

Display

realme P3 Ultra 5G फोन में लगभग 6.83 इंच की एक बड़ी 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले का प्रयोग किया गया है। इसका रिज़ॉल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे इसमें स्मूथ विजुअल और ठीक-ठाक गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसकी ब्राइटनेस लगभग 1500 निट्स की है, जिससे इसे कड़ी धूप में भी इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती।

Price

realme P3 Ultra 5G का शुरुआती प्राइस लगभग ₹24,999 तक है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत ₹28,999 के आसपास देखने को मिल जाती है।

Processor and Performance

realme P3 Ultra 5G स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी अच्छा है। इसमें 6000mm² का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन का तापमान नियंत्रित रहता है और यह ओवरहीट नहीं होता। अगर आप बजट में गेमिंग के लिए एक सही स्मार्टफोन खोज रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

Camera

realme P3 Ultra 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो काफी शानदार तस्वीरें कैप्चर करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिससे वाइड-एंगल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आसान हो जाती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

realme P3 Ultra 5G

Launch Date

realme P3 Ultra 5G स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में 19 मार्च 2025 को लॉन्च हुआ था। लॉन्च होते ही इसने अपने प्रीमियम लुक और फीचर्स से यूज़र्स के दिलों में खास जगह बना ली है।

realme P3 Ultra 5G की भारत में शुरुआती कीमत कितनी है?

realme P3 Ultra 5G की भारत में शुरुआती कीमत इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट के लिए लगभग ₹24,999 रखी गई है।

realme P3 Ultra 5G की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड क्या है?

इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है और टाइप-सी पोर्ट के जरिए तेज़ चार्जिंग सपोर्ट करती है।

क्या realme P3 Ultra 5G में कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है?

इसमें 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।  

क्या realme P3 Ultra 5G पूरी तरह से वाटरप्रूफ है?

realme P3 Ultra 5G में IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के भारी दबाव से पूरी तरह सुरक्षित और वाटरप्रूफ रहता है।

यह भी पढ़ें – OPPO F33 5G Features, Specifications and Price