OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन 21 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर लॉन्च हो चुका है और भारतीय बाजार में यह 15 May के आसपास लॉन्च हो सकता है। इसमें आपको बिल्ट-इन 10X ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफोटो कैमरा मिलता है। अगर आप सीरियस फोटोग्राफी लवर हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी, 50W का वायरलेस चार्जर, फ्लैगशिप चिपसेट और शानदार परफ़ॉर्मेंस मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन है जो DSLR जैसा ज़ूम, फ्लैगशिप पावर और प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस एक ही डिवाइस में चाहते हैं। इसके बैक पैनल पर लेदर फिनिश दिया गया है, जो इसे बेहद आकर्षक और प्रीमियम लुक देता है।
Features and Performance
OPPO Find X9 Ultra भारत का एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन साबित होने वाला है। इस फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा है, जो DSLR जैसे कैमरों को सीधी टक्कर देने का मद्दा रखता है। भारत में यह स्मार्टफोन लगभग ₹1,00,000 से ₹1,50,000 के बजट में देखने को मिल सकता है।
यह फोन डिज़ाइन, डिस्प्ले और टेक्नोलॉजी के मामले में बेहतरीन होने वाला है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 जैसा पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है, जो इस समय का सबसे शक्तिशाली चिपसेट है। इसकी बदौलत यूज़र्स हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग बिना किसी हैंग या लैग के आसानी से कर सकेंगे।
OPPO Find X9 Ultra Camera
OPPO Find X9 Ultra में कैमरे की क्वालिटी बेहद खास और शानदार दी गई है। अगर आप फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं, तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 50 मेगापिक्सल का 10X पेरिस्कोपिक लेंस मिल सकता है। इसका 200MP का प्राइमरी सेंसर अब तक के सबसे बड़े सेंसर्स में से एक है।
Also Read –Samsung Galaxy S24 FE Processor, Display, Battery Power and Price
कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ टेक्सचर्ड रिंग और ऑरेंज एक्सेंट दिया गया है, साथ ही इसमें एक डेडिकेटेड ऑरेंज कैमरा कंट्रोल बटन भी देखने को मिलता है। इसके कैमरे से ली गई फोटोज़ में काफी डिटेलिंग मिलेगी और नाइट फोटोग्राफी भी बेहतरीन रहने वाली है।
Display
OPPO Find X9 Ultra के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 नीट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन पूरी तरह से विजिबल रहती है। इसके अलावा, इसमें लेटेस्ट UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है, जिससे फाइल ट्रांसफर और ऐप इंस्टॉलेशन काफी तेज़ी से होता है।
Battery
इस स्मार्टफोन को सिर्फ इसका कैमरा और डिस्प्ले ही खास नहीं बनाते, बल्कि इसकी 7050mAh की विशाल बैटरी भी इसे एक दमदार डिवाइस बनाती है। इसके साथ 100W का फास्ट चार्जर मिलता है, यानी एक बार फुल चार्ज करने पर आप इसे आराम से 1 से 2 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कुल मिलाकर यह फोन कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले हर मामले में शानदार है।
Colour Options
OPPO Find X9 Ultra के रंगों को काफी सोच-समझकर चुना गया है, जो इसे और भी लग्जरी लुक देते हैं। यह फोन White, Orange और Tundra जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में आ सकता है। हालांकि, लॉन्च के वक्त रंगों में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
Price
OPPO Find X9 Ultra की संभावित कीमत की बात करें तो यह लगभग ₹1,20,000 के आसपास हो सकती है, जो इसके प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए वाजिब लगती है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च के समय इसकी कीमत में थोड़ा बदलाव हो सकता है। यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा और इसके बाद अप्रैल से मई के बीच भारत में दस्तक दे सकता है।





