POCO C85 5G Overview and Specifications

Last Updated: August 19, 2026

1 Min Read
POCO C85 5G

Share

POCO C85 5G यह स्मार्टफोन POCO सीरीज के अन्य फोन्स से काफी अलग और आकर्षक है। अगर इसके इन-हैंड फील की बात की जाए, तो यह हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और आरामदायक महसूस होता है। साइड्स से यह स्मार्टफोन कर्व्ड डिजाइन के साथ आता है और इसकी थिकनेस केवल 7.9mm है, जिससे यह फोन काफी स्लिम लगता है। सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, पिन और पासवर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ट्रिपल स्लॉट सिम का सपोर्ट मिलता है। अगर इसके बॉटम पार्ट की बात करें तो इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोफोन, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और सिंगल बॉटम-फायरिंग स्पीकर दिया गया है।

इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले काफी स्मूद और बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है। अगर आप गेमिंग के लिए कोई नया फोन तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 का एक शानदार प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें हीटिंग इश्यू (हीटिंग का स्कोर) काफी कम देखने को मिलता है।

Display

POCO C85 में काफी बड़ी और गुणवत्तापूर्ण डिस्प्ले दी गई है। इसमें लगभग 6.9 इंच की HD+ वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके ऊपर प्री-अप्लाइड स्क्रीन गार्ड मिलता है, जो स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है। यदि आपको अपने फोन पर वीडियो और फिल्में देखना पसंद है, तो इसकी बड़ी स्क्रीन आपके मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगी।

Colour Options

POCO C85 में रंगों का चयन बेहद आकर्षक और प्रीमियम रखा गया है। इसके कलर्स को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन कई प्रीमियम और स्टाइलिश कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिनमें Purple, Black और Green शामिल हैं।

Price in India

POCO C85 की कीमत इसके अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स पर निर्भर करती है। इसके बेस वेरिएंट (4GB RAM + 128GB Storage) की शुरुआती कीमत लगभग ₹12,999 है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट (8GB RAM + 128GB Storage) की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹15,770 तय की गई है।

POCO C85 5G

Camera Quality

POCO C85 के कैमरे की बात करें तो इसमें बेहतरीन कैमरा सेटअप दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो काफी क्लियर आती हैं। इसका मुख्य रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो AI (Artificial Intelligence) फीचर्स के साथ आता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, नाइट मोड और AI पोर्ट्रेट जैसे नए और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को और आसान व सुंदर बना देते हैं।

Also Read – realme P3 Ultra 5G Review: Price, Display, Performance and Camerarealme P3 Ultra 5G

Launch Date

POCO C85 स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से 16 दिसंबर 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। लॉन्च होते ही इस स्मार्टफोन ने अपने शानदार फीचर्स और बजट प्राइस की वजह से यूजर्स का ध्यान काफी आकर्षित किया।

Battery and Charger

POCO C85 में 6,000mAh की एक बड़ी और पावरफुल बैटरी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि इतनी हैवी बैटरी होने के बावजूद स्मार्टफोन काफी लाइटवेट (हल्का) महसूस होता है। एक बार फुल चार्ज करने पर आप इसे आराम से 1 से 2 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

POCO C85 5G की भारत में शुरुआती कीमत क्या है?

POCO C85 5G के बेस वेरिएंट (4GB RAM + 128GB Storage) की भारत में शुरुआती कीमत ₹12,999 के आसपास है।

POCO C85 5G में कौन सा प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है?

POCO C85 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर गेमिंग के लिए जाना जाता है।

क्या POCO C85 5G में फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी मिलती है?

POCO C85 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

POCO C85 5G का मेन कैमरा कितने मेगापिक्सल का है?

POCO C85 5G में 50 मेगापिक्सल का AI मेन रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

क्या POCO C85 5G में अलग से मेमोरी कार्ड लगाने (SD Card) का स्लॉट है?

इसमें ट्रिपल स्लॉट दिया गया है, जिससे आप दो 5G सिम कार्ड के साथ-साथ एक माइक्रो SD कार्ड भी एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।