कुछ दिन पहले ही OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन Nord CE 6 लॉन्च किया है। लॉन्च होते ही यह फोन काफी हिट साबित हुआ है और ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद आया है। इसका लुक काफी शानदार है। इसका बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट से बना है और अच्छी बात यह है कि यह मैट फिनिश के साथ आता है। इसका फ्रेम भी पॉलीकार्बोनेट का ही है।
अगर हम इसके इन-हैंड फील (In-hand feel) की बात करें, तो पहली बार पकड़ने पर यह थोड़ा थिक (मोटा) महसूस होता है। इसके पीछे का मुख्य कारण इसमें दी गई एक बड़ी बैटरी है। इस फोन की थिकनेस 8.5mm है और इसका वजन 215 ग्राम है।
इसके अलावा, यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। अगर इसकी स्क्रीन साइज की बात करें, तो इसमें 6.78 इंच की काफी बड़ी और स्मूथ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और इसकी पिक ब्राइटनेस लगभग 3600 निट्स है।
इसके राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन एक साथ दिए गए हैं। ऊपर की तरफ नॉइज़ कैंसिलेशन स्पीकर है, जबकि नीचे की तरफ सिम स्लॉट, टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। हालांकि, इसमें मेमोरी कार्ड का सपोर्ट देखने को नहीं मिलता है।
डिस्प्ले में यूज़र्स को ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। अगर इसकी बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी की बात करें, तो इस पर काफी ध्यान दिया गया है। आउटडोर सनलाइट (कड़क धूप) में भी इसकी डिस्प्ले बहुत अच्छे से काम करती है।
इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट (4nm प्रोसेस पर आधारित) का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही यूज़र्स को एक डेडिकेटेड टच रिफ्लेक्स चिप भी दी गई है, जिससे गेम खेलते समय स्क्रीन पर बेहतर टच रिस्पॉन्स मिलता है। स्टोरेज और रैम की बात करें, तो इसमें LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कूलिंग के लिए VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, साथ ही इसमें कई मल्टीपल AI फीचर्स भी मौजूद हैं।
Colour Options
OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन में चुनिंदा रंगों के विकल्प दिए गए हैं, जो इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं; जैसे – White, Black और Fresh Blue। इन रंगों की वजह से यह स्मार्टफोन और भी आकर्षक लगता है। हालांकि, यूज़र्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके क्षेत्र या एरिया के हिसाब से इन कलर ऑप्शंस में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
Battery Performance
Nord CE 6 में काफी हैवी बैटरी का प्रयोग किया गया है, जो कि 8000mAh की है। यह बैटरी काफी बड़ी और शानदार है। एक बार फुल चार्ज करने पर इस स्मार्टफोन को पूरा दिन आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
वहीं अगर चार्जिंग स्पीड की बात करें, तो इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि यूज़र्स इस स्मार्टफोन को पावर बैंक की तरह (Reverse Charging) भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Also Read – OPPO Reno 14 5G Full Specification & Price in India
Display Quality
Nord CE 6 की डिस्प्ले काफी अच्छी और स्मूथ है, जो गेमिंग के लिए बेस्ट साबित होगी। इसके साइज की बात करें, तो यह 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले है। इसकी ब्राइटनेस 3600 निट्स (पिक ब्राइटनेस) है और इसका रेज़ॉल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। ओवरऑल इसकी डिस्प्ले काफी मजबूत और बेहतरीन है, जिसकी सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास का भी प्रयोग किया गया है।
Camera Setup
कैमरा के मामले में यह स्मार्टफोन शायद हर किसी को उतना पसंद न आए। इसके रियर (बैक) में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Price
OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन लगभग ₹30,000 के बजट में काफी आकर्षक विकल्प लगता है। बिल्ड के मामले में इस स्मार्टफोन में पूरा मटेरियल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन ड्यूरेबिलिटी (Durability) के मामले में यह फोन IP69K तक की रेटिंग प्रदान करता है।
OnePlus Nord CE 6 की भारत में कीमत कितनी है?
OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत लगभग ₹30,000 के बजट सेगमेंट में रखी गई है।
क्या OnePlus Nord CE 6 में मेमोरी कार्ड का सपोर्ट मिलता है?
नहीं, OnePlus Nord CE 6 में डेडिकेटेड SD कार्ड या मेमोरी कार्ड लगाने का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
OnePlus Nord CE 6 में कितनी बड़ी बैटरी और कौन सा चार्जर मिलता है?
इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग और रिर्वस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
क्या OnePlus Nord CE 6 वाटरप्रूफ (Waterproof) है?
हां, यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन/रेटिंग के साथ आता है।
OnePlus Nord CE 6 में कौन सा प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है?
OnePlus Nord CE 6 में 4nm प्रोसेस पर आधारित स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
OnePlus Nord CE 6 में कैमरा सेटअप कैसा है?
इसके रियर (बैक) में 50 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।





