OPPO Reno 14 5G Full Specification & Price in India

Last Updated: August 21, 2026

1 Min Read
OPPO Reno 14 5G

Share

OPPO Reno 14 5G स्मार्टफोन का इन-हैंड फील काफी अच्छा है। यह 1.5K रेजोल्यूशन और LTPO डिस्प्ले के साथ आता है, जो काफी फ्लैगशिप और स्मूथ अनुभव देती है। इसके साथ ही इसमें 6.59 इंच की शानदार बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसमें गोरिल्ला ग्लास का प्रयोग किया गया है, जिससे गिरने पर यह आसानी से टूटती नहीं है और सुरक्षा के लिए ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलता है। ओवरऑल यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है।

हालांकि, इसके एनिमेशन ज्यादा अच्छे नहीं हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह ठीक-ठाक है और इसकी सेटिंग्स में काफी सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं। यदि आप अच्छे फीचर्स और एक शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह विकल्प आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

Reno 14 Camera

Reno 14 में काफी शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। हालांकि, यूज़र्स के लिए यह जानना जरूरी है कि इसका प्राइमरी सेंसर थोड़ा पुराना IMX 882 है, जो पहले भी कई फोन्स में देखने को मिलता है।

इसके साथ ही, इसमें आप 4K @ 60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे काफी अच्छी फोटोज़ और वीडियोज़ आती हैं। रही बात ज़ूमिंग की, तो यह 120x तक क्लियर फोटो और वीडियो ज़ूम कर सकता है।

Reno 14 Performance

Reno 14 के परफॉर्मेंस की बात करें तो यह काफी बेहतरीन है। इस स्मार्टफोन में 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट दिया गया है। हालांकि, इसका मेमोरी मैनेजमेंट उतना खास नहीं है। गेमिंग के लिए यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है क्योंकि इसमें 90fps का सपोर्ट मिलता है, जिससे BGMI जैसे गेम्स आराम से खेले जा सकते हैं।

Display

Reno 14 की डिस्प्ले काफी शानदार दी गई है, जो लगभग 6.57 इंच की है और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके कलर कॉम्बिनेशन भी काफी अच्छे हैं, जिससे वीडियोज़ और फोटोज़ का अनुभव काफी बढ़िया रहता है।

इस स्मार्टफोन की ब्राइटनेस लगभग 1,200 नीट्स है, जिससे यह स्मार्टफोन इनडोर और आउटडोर दोनों जगह काफी अच्छा काम करता है।

OPPO Reno 14 5G

Reno 14 5G Price in India

Reno 14 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें, तो इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत लगभग ₹36,999 है। वहीं, इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले हायर वेरिएंट की कीमत ₹39,999 तक जाती है।

Battery & Charging

Reno 14 स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और साथ में 80W का फास्ट चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग एक से डेढ़ घंटा लगता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 6 से 7 घंटे आराम से चलता है। हैवी यूज़र्स के लिए यह स्मार्टफोन एक काफी अच्छा विकल्प साबित होगा।

Also Read – POCO C85 5G Overview and Specifications

Colour Options

Reno 14 स्मार्टफोन के रंगों की बात करें तो इसमें काफी नए और आकर्षक कलर ऑप्शंस दिए गए हैं, जो इस स्मार्टफोन को प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें व्हाइट, फॉरेस्ट ग्रीन और मिंट ग्रीन जैसे रंग शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कुछ अन्य रंगों का भी प्रयोग किया गया है, जो शहर और क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकते हैं।

OPPO Reno 14 5G की भारत में कीमत क्या है?

भारत में OPPO Reno 14 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹36,999 है, जबकि इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 तक जाती है।

क्या OPPO Reno 14 5G गेमिंग के लिए अच्छा स्मार्टफोन है?

हाँ, यह गेमिंग के लिए काफी बेहतरीन स्मार्टफोन है। इसमें 4nm आर्किटेक्चर पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट दिया गया है, जो BGMI जैसे हैवी गेम्स को 90fps पर स्मूथ चलाने में सक्षम है।

OPPO Reno 14 5G का कैमरा कैसा है और इसमें कौन सा सेंसर है?

Reno 14 5G में 50MP का प्राइमरी सेंसर (Sony IMX 882) और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलता है, जो 120x ज़ूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा और 4K @ 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।

OPPO Reno 14 5G में कितनी बैटरी और चार्जिंग स्पीड मिलती है?

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में ही 80W का चार्जर मिलता है, जिससे यह फोन लगभग 1 से 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

क्या OPPO Reno 14 में LTPO डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है?

हाँ, इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाली 120Hz LTPO डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास और अतिरिक्त ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे गिरने पर स्क्रीन आसानी से नहीं टूटती।

Read This Popular Post – Nothing Phone 4A: डिज़ाइन, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी