VIVO T5x 5G यह स्मार्टफोन मैट फिनिश के साथ आता है। यह फोन 219 ग्राम का है, जो हाथ में थोड़ा हैवी फील होता है। इसके फ्रेम के कॉर्नर्स शार्प न होकर थोड़े कर्व्ड हैं, जिससे बैक साइड से इसकी ग्रिप काफी कंफर्टेबल लगती है। अगर इसके डिस्प्ले की बात करें तो नीचे की तरफ बेज़ेल्स थोड़े ज्यादा हैं, लेकिन आउटडोर में डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी अच्छी रहती है। इसका डिस्प्ले साइज़ 6.76 इंच है।
यह फुल HD और HDR कंटेंट आसानी से प्ले कर सकता है। इस स्मार्टफोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो फोन का फिजिकल डिज़ाइन काफी अच्छा है और इसमें IP69 प्रोपर वॉटरप्रूफ रेटिंग दी गई है। साथ ही इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और बेहतरीन कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
Vivo T5x 5G Processor and Performance
T5x 5G फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek 7400 Turbo दिया गया है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। अगर इसके AnTuTu स्कोर की बात करें तो यह लगभग 9,57,000 के आसपास आता है। यह स्मार्टफोन एक नॉर्मल यूजर के लिए काफी अच्छा विकल्प है और अगर गेमिंग की बात करें तो इसमें कैजुअल और लाइट गेमिंग काफी स्मूथ हो जाती है।
Colour and Design
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन हाथ में काफी प्रीमियम फील देता है। इसमें प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है। स्मार्टफोन का वजन 220 ग्राम के करीब है। नीचे की तरफ माइक्रोफोन, USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। राइट साइड में पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
ऊपर की तरफ वॉल्यूम रॉकर बटन है और लेफ्ट साइड में सिम कार्ड ट्रे दी गई है। यह फोन Star Silver और Green जैसे प्रीमियम और आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिससे यह स्मार्टफोन और भी स्टाइलिश लगता है।
Battery and Charging
Vivo T5x 5G फोन में बड़ी 7200mAh की बैटरी का प्रयोग किया गया है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्मार्टफोन 9 से 12 घंटे आराम से चल जाता है। इसके साथ ही इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Also Read – Samsung Galaxy S24 FE Processor, Display, Battery Power and Price
Price and Variants
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रखी गई है। इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग ₹18,999 की कीमत में आता है। वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग ₹22,999 के आसपास मिलता है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीदने पर इस पर बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स भी मिल जाते हैं।
Launch Date
Vivo T5x 5G को भारतीय बाजार में 17 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया था। लॉन्च होते ही इस स्मार्टफोन ने अपने शानदार फीचर्स की वजह से यूजर्स को काफी आकर्षित किया।
Camera Quality
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके कैमरा ऐप में कई नए AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी काफी बेहतर आती है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती हैं।
T5x 5G की भारत में शुरुआती कीमत कितनी है?
T5x 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹18,999 है, जबकि इसका 8GB RAM + 256GB वेरिएंट ₹22,999 के आसपास मिलता है।
T5x 5G में कौन सा प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है?
इस स्मार्टफोन में MediaTek 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
T5x 5G की बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड कितनी है?
इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 9 से 12 घंटे का बैकअप देती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
क्या T5x 5G वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है?
हाँ, T5x 5G स्मार्टफोन में IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है।
T5x 5G का प्राइमरी और सेल्फी कैमरा कितने मेगापिक्सल का है?
इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर AI कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Peoplee Also Read – Nord CE 6 Review: Features, Display and Price की पूरी जानकारी





