samsung कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung S27 लॉन्च कर दिया है, जो आते ही ग्राहकों के बीच छा गया है। इस बार Samsung ने एक बिल्कुल नए और अनोखे लुक में इस स्मार्टफोन को पेश किया है। इस सीरीज़ में कैमरे का वर्टिकल सेटअप न देकर होरिजेंटल कैमरा सेटअप दिया गया है।

अगर हम इसके रैम और स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 16GB RAM और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगा। यह स्मार्टफोन काफी लाइटवेट है, जिसका वजन मात्र 167 ग्राम है। Samsung कंपनी न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपने प्रीमियम और लग्जरियस फोन्स के लिए जानी जाती है। इस Samsung S27 में 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे कई शानदार और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Samsung S27 Display (डिस्प्ले)
Samsung S27 की डिस्प्ले काफी खूबसूरत और स्टाइलिश है। इसमें 6.3-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और गेमिंग के लिए कोई फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा क्योंकि इसकी डिस्प्ले काफी स्मूद और शानदार परफॉर्मेंस देती है।
Samsung S27 Camera (कैमरा क्वालिटी)

फोटोग्राफी के लिए Samsung S27 में 50-मेगापिक्सल तक का मुख्य कैमरा मिल सकता है। वहीं, अगर इसकी दूसरी प्रीमियम सीरीज़ Samsung S27 Ultra के कैमरे की बात करें, तो उसमें 50MP + 50MP का सेटअप देखने को मिल सकता है। इसका कैमरा बेहद शानदार और आकर्षक तस्वीरें क्लिक करता है। यदि आप फोटोज और वीडियो बनाने के शौकीन हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।
Samsung S27 Battery & Charger (बैटरी और चार्जर)
पावर बैकअप के लिए Samsung S27 में 4,500mAh की पावरफुल लिथियम-आयन (Lithium-ion) बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर पूरा दिन आराम से चलता है और यूजर्स को एक बेहतरीन बैटरी बैकअप का अनुभव देता है।
Available Colour Options (रंगों के विकल्प)
Samsung S27 को प्रीमियम और आधुनिक लुक देने के लिए आकर्षक रंगों में पेश किया गया है:
- Phantom Black
- Grey
- White
- Gold

इन शानदार कलर्स की वजह से यह स्मार्टफोन और भी ज्यादा लग्जरी और अट्रैक्टिव दिखाई देता है। हालांकि, जगह और क्षेत्र (Region) के हिसाब से इसके रंगों के विकल्पों में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
Samsung S27 Price in India (कीमत)
कीमत की बात करें तो भारत में Samsung S27 की शुरुआती कीमत लगभग ₹90,000 है। लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि अलग-अलग ऑफर्स और समय के साथ इसकी कीमतों में बदलाव (फ्लक्चुएशन) भी देखने को मिल सकता है।
Samsung S27 Variants & Upcoming Series
Samsung S27 सीरीज के अंतर्गत अन्य वेरिएंट्स भी आने वाले हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:
Galaxy Fam 👀
— Tarun Vats (@tarunvats33) July 7, 2026
If the rumors are true and the Galaxy S27 Pro launches with Exynos 2700 in most markets instead of Snapdragon…
It'll be a hard pass for me. ❌
Will this change your buying decision? pic.twitter.com/rJpsqEtLDh
Galaxy S27 Pro:
यह सीरीज अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स और पुष्टियों के मुताबिक, 2026 के अंत तक इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। अगर इसकी अनुमानित कीमत की बात करें, तो यह लगभग ₹1,25,000 तक हो सकती है।
Galaxy S27 Ultra:
सैमसंग की यह सबसे प्रीमियम सीरीज भी अभी लॉन्च नहीं हुई है और इसके 2027 में आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी कीमत की बात करें तो यह लगभग ₹1,49,990 तक हो सकती है, हालांकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।






