Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler भारत का अपना खुद का बाइक ब्रांड है। यह अपनी दमदार, भरोसेमंद और मजबूत बाइक्स की वजह से पूरी दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। Royal Enfield दुनिया भर के करोड़ों बाइकर्स की पहली पसंद बनी हुई है। यह अपने दमदार लुक और हेवी इंजन की वजह से बहुत प्रसिद्ध है। Royal Enfield ने Two-Wheelers की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाकर रखी हुई है।
Flying Flea S6 Royal Enfield एक electric motorcycle है। इसे पहली बार 2025 में EICMA में पेश किया गया था। इस बाइक को खास तौर पर शहर की सड़कों और गांव के खराब रास्तों पर चलाने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें high-torque electric motor, लंबा suspension travel और off-road riding mode जैसे features मिलते हैं।
Royal Enfield Flying Flea S6 Design
Flying Flea S6 का डिजाइन पुराने जमाने की Scrambler बाइक और latest EV को mix करके बनाया गया है। इसमें गोल LED headlight, Teardrop-style body design, Enduro-style seat, spoke wheels और block-pattern tyres दिए गए हैं। सामने USD यानी Upside Down forks मिलते हैं, जो खराब और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बाइक को balance करने में मदद करते हैं।
Electric Motor and Performance
Flying Flea S6 में हमें पेट्रोल इंजन की जगह electric motor मिलेगी। Royal Enfield ने इसमें high-torque motor का इस्तेमाल किया है, जिसका फायदा खासकर कम स्पीड पर तेज acceleration और खराब रास्तों पर मिलता है। कंपनी ने अभी तक इसकी final motor power की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। कुछ reports के अनुसार S6 की संभावित top speed करीब 115 km/h हो सकती है और range लगभग 100 km के आसपास बताई गई है, लेकिन company ने officially कुछ नहीं बताया है।
Battery and Range
Flying Flea S6 में हमें lithium-ion battery pack देखने को मिलता है। Flying Flea/Royal Enfield ने इसके final battery capacity और charging specification के बारे में officially कुछ नहीं बताया है। लेकिन reports के अनुसार माना जा रहा है कि इसकी range लगभग 100 km तक होगी।
Also Read – Royal Enfield Himalayan 440 Bike बड़ी खबर इतिहास रचने को तैयार Royal Enfield की….,जाने सबकुछ!
Flying Flea S6 Riding Mode
Flying Flea S6 Scrambler की खास बात इसका Off-road Ride Mode है। इसके अलावा बाइक में switchable ABS feature भी देखने को मिल सकता है। इससे rider जरूरत के हिसाब से बाइक को सामान्य सड़क या हल्के off-road इस्तेमाल के लिए सेट कर सकता है।

Suspension and Brakes
इस बाइक में खराब रास्तों को ध्यान में रखते हुए लंबा suspension travel system दिया गया है। आगे की तरफ USD forks और पीछे की तरफ monoshock-type setup मिलने की उम्मीद है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे disc brakes दिए गए हैं। बाइक में cornering ABS जैसी advanced safety technology भी बताई गई है।
Features
Flying Flea S6 में हमें latest technology और smart features मिलने की पूरी उम्मीद है। इसमें Full-colour TFT Display दिया जाएगा, जो बाइक की जरूरी जानकारी को साफ तरीके से दिखाता है। इसके साथ Ride Modes मिलेंगे, जिससे rider अपनी जरूरत के हिसाब से riding mode select कर सकता है। Traction Control और Cornering ABS सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं, जबकि Switchable ABS और Off-road Riding Mode की मदद से यह खराब और उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से दौड़ेगी। इसमें हमें Connected Technology और Smartphone Connectivity जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसके अलावा Over-the-Air (OTA) Software Updates की मदद से बाइक के software को बिना service centre गए अपडेट किया जा सकता है।
Flying Flea S6 Launch Date in Hindi
Flying Flea S6 की launch date के बारे में company ने अभी तक officially कुछ नहीं बताया है। कुछ reports के अनुसार इसे 2026 के अंत तक launch करने की उम्मीद है, जबकि कुछ sources इसे 2027 की तरफ इशारा कर रहे हैं।
Flying Flea S6 Royal Enfield Price in India
Flying Flea S6 की official कीमत अभी सामने नहीं आई है। अलग-अलग automotive sources में इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3.3 लाख से ₹3.5 लाख (ex-showroom) बताई जा रही है।
Our Trending Post – Royal Enfield Continental GT 750 Royal Enfield का बाइक के दीवानों को नई सौगात





