POCO C85 5G Review: कम कीमत में दमदार फीचर्स और 5G की ताकत

Last Updated: July 12, 2026

1 Min Read
POCO C85 5G

Share

इस स्मार्टफोन में POCO की काफी बढ़िया इनग्रेविंग देखने को मिलती है, जो इसे एक बेहतरीन लुक देती है। फोन के बैक पैनल पर डबल फिनिशिंग दी गई है और इसका शानदार कैमरा मॉड्यूल इसे एक प्रीमियम लुक प्रदान करता है। यूज़र्स की सहूलियत के लिए इस फोन के अंदर 3.5mm ऑडियो जैक भी देखने को मिलता है, जबकि सिम स्लॉट हाइब्रिड प्रोवाइड किया गया है।

इसके अलावा, साइड माउंटेड पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो काफी तेज़ है। धूल और पानी की छीटों से बचाव के लिए इसमें IP64 की रेटिंग देखने को मिल जाती है। इसकी बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो यह मजबूत पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले क्वालिटी भी काफी अच्छी है, जिसमें बेहतरीन कलर एक्यूरेसी देखने को मिल जाती है।

POCO C85 5G Specifications & Features

नीचे इस 5G स्मार्टफोन के सभी मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है:

प्रोसेसर और गेमिंग परफॉर्मेंस (Processor)

POCO कंपनी ने अपनी इस नई सीरीज़ में काफी अच्छा प्रोसेसर दिया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। हम आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए भी काफी अच्छा है, जो बिना किसी लैग के 60Fps पर गेमिंग सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले (Display)

POCO C85 फोन में काफी बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले का प्रयोग किया गया है।

  • डिस्प्ले साइज: लगभग 6.9 इंच
  • रिफ्रेश रेट: 120Hz (HD डिस्प्ले)
  • ब्राइटनेस: 810 निट्स (Peak Brightness)इसकी हाई ब्राइटनेस के कारण यह स्मार्टफोन धूप (Outdoor) में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, और गेमिंग के लिए भी इसकी डिस्प्ले काफी शानदार है।

आकर्षित कलर्स (Premium Colours)

POCO C85 फोन में काफी अच्छे और आकर्षक रंगों का प्रयोग किया गया है, जो प्रीमियम फिनिश के साथ आते हैं। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन मुख्य रूप से इन तीन रंगों में उपलब्ध है:

  • Purple (पर्पल)
  • Green (ग्रीन)
  • Black (ब्लैक)इन रंगों की खासियत यह है कि जब इन पर लाइट पड़ती है, तब ये काफी चमकते हैं और फोन का लुक निखर के आता है।
POCO C85 5G

कैमरा सेटअप (Camera Quality)

POCO C85 फोन में काफी अच्छा कैमरा सेटअप दिया गया है, जिससे काफी बेहतरीन फोटोज़ और वीडियोज़ बनती हैं। कैमरे को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI फीचर्स का भी प्रयोग किया गया है:

  • मेन कैमरा: 50 मेगापिक्सल (Primary Sensor)
  • सेकेंडरी कैमरा: Auxiliary सेंसर
  • सेल्फी कैमरा: 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

5. बैटरी और चार्जर (Battery & Charging)

POCO C85 फोन की बैटरी काफी बड़ी और शक्तिशाली है, जिसका बैकअप बेहद शानदार है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह बैटरी एक दिन आराम से चलती है।

  • बैटरी क्षमता: 6000mAh
  • फास्ट चार्जिंग: 33W फास्ट चार्जर का सपोर्ट

POCO C85 5G Price in India (कीमत)

POCO C85 फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। यह स्मार्टफोन Flipkart और Amazon जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है:

  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज (बेस वेरिएंट): इसकी शुरुआती कीमत लगभग 14,499 रुपए है।
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज (टॉप वेरिएंट): इसकी कीमत लगभग 16,899 रुपए तक जाती है।

POCO C85 5G Launch Date in India

अगर आप इस फोन की रिलीज डेट के बारे में जानना चाहते हैं, तो POCO C85 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 9 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से लॉन्च हुआ था, और इसकी पहली सेल 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई थी।Ai+ NovaFlip 5G: AI का पहला धमाकेदार फ्लिप फोन