Mahindra BE 6 भारत की उन भरोसेमंद ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है, जिसने देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। Mahindra company की शुरुआत 1945 में Mahindra & Mohammed के नाम से हुई थी और बाद में इसका नाम Mahindra & Mahindra हो गया। समय के साथ महिंद्रा ने सिर्फ दमदार पेट्रोल-डीजल गाड़ियां ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक और आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली कारों पर भी तेजी से काम किया है।
Mahindra की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह कंपनी भारतीय सड़कों और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गाड़ियां तैयार करती है। Thar, Scorpio, XUV700 और XUV 3XO जैसी SUVs ने कंपनी को एक मजबूत पहचान दिलाई है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए महिंद्रा ने BE 6 जैसी Electric Origin SUV पेश की है, जो यह दर्शाती है कि कंपनी भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए पूरी तरह तैयार है।
Mahindra BE 6 Design
BE 6 का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो इसे अन्य सभी गाड़ियों से एक अलग लुक देता है। इसमें सामने की तरफ Sharp LED lights, आकर्षक DRLs और क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट डिजाइन मिलता है। इसके बॉडी शेप की बात करें तो यह Coupe-SUV जैसा है, जो कार को Sporty और Futuristic लुक प्रदान करता है। साइड में बड़े Alloy Wheels दिए गए हैं, जिनमें मजबूत Shoulder Line और Aerodynamic बॉडी साफ दिखाई देती है। पीछे की तरफ Connected-style LED lighting और Sporty Bumper इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। कुल मिलाकर BE 6 सड़क पर सामान्य SUV से काफी अलग और प्रीमियम नजर आती है।
Motor and Performance
BE 6 में लगी Electric Motor करीब 282 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। यह कार 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें Single-speed Automatic Transmission मिलता है। इसका मतलब साफ है कि BE 6 सिर्फ ज्यादा रेंज देने वाली EV नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी किसी से कम नहीं है।
Battery and Range
Mahindra BE 6 में 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी ऑप्शंस देखने को मिलते हैं। 59 kWh बैटरी की सर्टिफाइड रेंज करीब 556-557 km और 79 kWh बैटरी की सर्टिफाइड रेंज 683 km तक हो सकती है।
Mahindra BE 6 Features
Mahindra BE 6 में टेक्नोलॉजी और सुविधा का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें Large Digital Screens, Touchscreen Infotainment System और Digital Instrument Cluster दिया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
इसमें Wireless Smartphone Connectivity और Wireless Charging की सुविधा दी गई है। केबिन को प्रीमियम अनुभव देने के लिए Panoramic/Infinity Roof और Ventilated Front Seats दिए गए हैं। सुरक्षा और पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360-Degree Camera और Auto Park Assist दिया गया है। इसके अलावा इसमें Connected Car Technology, OTA Software Updates, Premium Harman Kardon Audio System, Augmented Reality HUD, Multiple Drive Modes और Secure360 Surveillance System जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।
Also Read – Maruti Suzuki Baleno Facelift 2026: Design, Features, इंजन और कीमत की पूरी जानकारी
Charging Options
BE 6 को AC और DC दोनों तरीकों से चार्ज किया जा सकता है। इसमें CCS-II Charging Port मिलता है। 59 kWh बैटरी को 140 kW DC Fast Charger से 20–80% चार्ज करने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है, जबकि 79 kWh वर्जन को 180 kW DC Fast Charger के जरिए 20–80% तक चार्ज होने में भी लगभग इतना ही समय लगता है। AC charging के लिए 7.2 kW और 11.2 kW के चार्जर विकल्प उपलब्ध हैं।

Mahindra BE 6 Price in India
मौजूदा जानकारी के अनुसार, Mahindra BE 6 की शुरुआती कीमत (Starting Price) ₹18.90 लाख से शुरू हो सकती है।
Mahindra BE 6 Launch Date
Mahindra BE 6 को भारत में 15 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।





