Samsung Galaxy S25 Ultra Samsung दुनिया की एक बहुत बड़ी कंपनियों में से एक है, जिसे 1938 में स्थापित किया गया था और यह एक South Korean कंपनी है। यह mobile तो बनाती ही है, साथ में ही और कई सारे products भी बनाती है जो नीचे दिए गए हैं: Tablet, Televisions, Refrigerators, Washing Machines, Air Conditioners (AC), Laptop computers, Monitors, Smartwatches, Wireless Earbuds, Headphones, Memory Cards, Microwave Ovens, Home Appliances और Display Panels। घर हो या फिर office, यह काम आने वाली सभी चीज़ों का बराबर ध्यान रखती है।
Samsung ने अपना पहला Galaxy Smartphone भारत में 2009 को Launch किया था। उसके बाद Samsung ने भारत में कई सारे series launch किए, जैसे कि Galaxy S, Galaxy A, Galaxy M, Galaxy F और Galaxy Z।
Samsung Galaxy S25 Ultra एक Premium Flagship Smartphone है। यह phone उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अच्छी-अच्छी फोटो खींचना चाहते हैं, बिना अटके मोबाइल चलाना चाहते हैं, games खेलना चाहते हैं और बिना चिंता के लंबे समय तक mobile चलाना चाहते हैं। तो Samsung Galaxy S25 Ultra आपके लिए best option हो सकता है। यह S-series का सबसे दमदार फ़ोन है।
Samsung Galaxy S25 Ultra क्या है?
Samsung Galaxy S25 Ultra, Samsung Company का सबसे बढ़िया और दमदार फ़ोन है। इसमें बड़ी और साफ़ स्क्रीन दी गई है और साथ में ही बहुत तेज़ काम करने वाला system भी। और कैमरा के मामले में तो इसका कोई जवाब ही नहीं है; इसके कैमरे की quality देख कर iPhone वाले भी दंग रह जाते हैं। इसमें S Pen और ढेर सारे smart features दिए गए हैं। इस phone से आप सभी कामों को बहुत आसानी से कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra Design and Look
Samsung Galaxy S25 Ultra के look की बात करें तो एक नंबर का है, जो कि देखने में बहुत ही प्रीमियम लगता है। इसकी Body को बहुत ही मजबूत Metal Frame और Glass से बनाया गया है, जो गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटता है। अगर mobile को हाथ में पकड़ने की बात की जाए तो काफ़ी शानदार महसूस होता है। इसके किनारे थोड़े गोल बनाए गए हैं, जिससे इसे पकड़ने में पहले से ज़्यादा आरामदायक हो गया है।

Display
अगर हम इसके display की बात करें तो इसमें 6.9 inch की एक बड़ी screen देखने को मिलती है। साथ में यह mobile Dynamic AMOLED 2X Display के साथ आता है, जिसका मतलब यह होता है कि screen पर photo, video और game बहुत रंगीन और साफ़ दिखाई देते हैं। और तेज़ धूप में भी screen को आसानी से देख सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra Processor and Performance
Samsung Galaxy S25 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite processor देखने को मिलता है, जिससे फ़ोन बिना रुके और थके चलता ही रहता है। इस phone में हम games को आसानी से खेल सकते हैं और एक साथ multiple apps चला सकते हैं। इस mobile में बड़ी video editing और AI features को आसानी से use कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra Camera
Samsung Galaxy S25 Ultra का camera ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो इसे एक खास mobile बना देती है।
- 200MP Main Camera: यह फ़ोन का सबसे खास कैमरा है, जो एक साफ़ और बढ़िया फोटो खींचने में मदद करता है।
- 50MP Ultra-Wide Camera: अगर ग्रुप फोटो लेना हो या किसी बड़े एरिया को कवर करना हो, तो यह कैमरा बहुत ही मुख्य भूमिका निभाता है।
- 50MP Telephoto Camera: इस phone में 100x zoom दिया गया है, जिससे हम दूर की चीज़ों की भी एक साफ़ और अच्छी image निकाल सकते हैं।
- 10MP Telephoto Camera: यह और अधिक zooming में मदद करता है।
Also Read – Samsung Galaxy F36 5G Review: फीचर्स, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट
Samsung Galaxy S25 Ultra Battery and Charging
Samsung के इस फ़ोन में हमें 5000mAh की बड़ी battery देखने को मिलती है। एक बार चार्ज करो और पूरा दिन नो टेंशन!
Samsung Galaxy S25 Ultra में fast charging का support मिलता है:
- Wireless Charging: वायरलेस चार्जिंग सिस्टम एक बहुत ही कमाल की चीज़ है, जिसने Cable का झंझट ही खत्म कर दिया। बस फ़ोन को Wireless pad पर रखें और charging धकाधक अपने आप ही होने लगती है।
- Reverse Wireless Charging: इसका मतलब यह है कि फ़ोन खुद ही एक छोटे wireless charger की तरह काम करता है, जिससे हम smartwatch या दूसरे फ़ोन को भी चार्ज कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra Storage and RAM
Samsung Galaxy S25 Ultra में हमें अलग-अलग storage options देखने को मिलते हैं, जैसे कि:
- 256GB
- 512GB
- 1TB
इस फ़ोन में हम हज़ारों photos, videos और apps आसानी से रख सकते हैं।
S Pen Feature
Samsung Galaxy S25 Ultra में हमें S Pen देखने को मिलता है। जैसे हम कॉपी में notes बनाते हैं, उसी तरह इस pen की मदद से हम मोबाइल में भी notes बना सकते हैं। है ना कमाल की चीज़! हिला डाला ना?
Water and Dust Safety
Samsung Galaxy S25 Ultra में IP68 rating देखने को मिलती है, जिससे हमारे फोन को सामान्य परिस्थितियों में पानी की छींटों और धूल से कोई फ़र्क ही नहीं पड़ता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra Price in India
अगर इसकी कीमत की बात करें तो storage और Variant के हिसाब से अलग-अलग देखने को मिलती है। समय-समय पर offers और discounts भी देखने को मिलते हैं:
- 256GB + 12GB RAM – की कीमत लगभग ₹1,19,999 रुपये है।
- 512GB + 12GB RAM – की कीमत लगभग ₹1,39,999 रुपये देखने को मिलती है।
- 1TB + 12GB RAM – की कीमत लगभग ₹1,69,999 रुपये देखने को मिलती है।
Samsung Galaxy S25 Ultra Launch Date
Samsung Galaxy S25 Ultra 22 January 2025 को लॉन्च हुआ है। भारत में इसकी pre-booking 23 January 2025 को शुरू हो गई थी, जबकि भारत में इसकी sale की बात करें तो यह 7 Feb 2025 से शुरू हो गई थी।







