Moto G57 Power Review: 7000mAh Big Battery और शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च…. जाने सब कुछ!

Last Updated: July 22, 2026

1 Min Read
Moto G57 Power

Share

Moto G57 Specification & Price in India भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला (Motorola) ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है और ब्रांड टॉप 7 में अपनी जगह मजबूत कर चुका है। मोटोरोला ने अपनी नई Moto G57 Series को पेश किया है। शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और 7000mAh की विशाल बैटरी के साथ यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।

आइए, विस्तार से जानते हैं Moto G57 के स्पेसिफिकेशन्स, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत के बारे में।

Moto G57 Power Design & Build Quality (डिजाइन और बिल्ड)

Moto G57 का इन-हैंड फील (In-Hand Feel) काफी प्रीमियम और आरामदायक है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसका वजन लगभग 200.9 ग्राम है, जो हाथ में भारी महसूस नहीं होता।

  • प्रोटेक्शन: इसमें डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Protection दिया गया है, जिससे फोन गिरने पर आसानी से नहीं टूटता।
  • पोर्ट्स और बटन:
    • नीचे की तरफ: 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोफोन, USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल।
    • राइट साइड: पावर ऑन/ऑफ और वॉल्यूम बटन।
    • लेफ्ट साइड: सिम कार्ड ट्रे (SIM Slot)।

Moto G57 Specifications & Performance (परफॉर्मेंस)

परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन काफी संतुलित और पावरफुल है:

  • प्रोसेसर: Moto G57 मोटोरोला का पहला फोन है जो Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (6S4) प्रोसेसर के साथ आता है।
  • रैम और स्टोरेज: इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage टाइप दिया गया है, जिससे ऐप्स तेज़ी से लोड होते हैं।
  • गेमिंग परफॉर्मेंस: इस फोन में BGMI जैसे हैवी गेम्स को आप आसानी से 45-50 FPS पर स्मूथली खेल सकते हैं।
  • मल्टीमीडिया और सेंसर्स: ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए दमदार स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फास्ट Fingerprint Sensor और Face Unlock का सपोर्ट मिलता है।

Moto G57 Display Details (डिस्प्ले)

मोटोरोला ने इस फोन में एक मजबूत और ब्राइट डिस्प्ले दी है:

  • स्क्रीन साइज़: 6.72 इंच (Full HD+ Display)
  • रिफ्रेश रेट: 120Hz Fast Refresh Rate (स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए)
  • डिस्प्ले टाइप: IPS LCD Panel
  • ब्राइटनेस: 1050 Nits Peak Brightness (धूप में भी क्लियर विजिबिलिटी)
  • बेजल्स: डिस्प्ले के चारों ओर एवरेज साइज के बेजल्स और नीचे हल्का सा चिन (Chin) दिया गया है।

Moto G57 Available Colour Options (आकर्षक कलर्स)

Motorola ने Moto G57 में प्रकृति से प्रेरित (Nature-inspired) और शाइनी कलर्स का इस्तेमाल किया है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं:

  • Regatta (रेगाटा)
  • Fluidity (फ्लुइडिटी)
  • Corsair (कोर्सेयर)

Motorola से जुड़ी और Post भी पढ़ें – Motorola Edge 60 Pro Review: 50MP के तीन कैमरे और 125W फास्ट चार्जिंग वाला धांसू फोन!

Moto G57 Camera Setup (कैमरा क्वालिटी)

Moto G57 अपनी कैटेगरी में कैमरा परफॉर्मेंस के लिए काफी जाना जाता है। इसमें रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है:

  • मेन कैमरा: 50 MP (High-Resolution Primary Camera)
  • अल्ट्रावाइड कैमरा: 8 MP (Ultra-Wide Lens)
  • सेल्फी कैमरा: 8 MP (Front Camera)

50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरे की मदद से आप हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो शूट कर सकते हैं।

Moto G57 Battery & Charger (बैटरी और चार्जिंग)

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल बैटरी है:

  • बैटरी क्षमता: 7000mAh (Silicon Carbon Battery)
  • चार्जिंग: 33W Fast Charger (अडैप्टर बॉक्स में ही मिलता है)
  • बैटरी लाइफ: एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन आसानी से 2 दिन का बैटरी बैकअप देता है।

Moto G57 Price in India & Variants (कीमत और वेरिएंट)

जब यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था, तब इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹14,000 थी।

  • वर्तमान कीमत: ₹12,999 (अनुमानित) Check Price on Flipkart
  • वेरिएंट: 8GB RAM + 128GB Storage

(नोट: बैंक डिस्काउंट और अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स के हिसाब से इसकी कीमत में समय-समय पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

निष्कर्ष (Verdict)

यदि आपका बजट ₹13,000 के आसपास है और आप 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Moto G57 आपके लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है/